एलओसी के पास बारूदी सुरंग में धमाके से जम्मू-कश्मीर में एक मेजर समेत सेना के 3 जवान घायल
अधिकारियों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के पुंछ ज़िले के कृष्णाघाटी सेक्टर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में हुए एक धमाके में एक मेजर समेत सेना के 3 जवान घायल हुए हैं। बकौल अधिकारी, यह धमाका उस समय हुआ जब सैनिक गलती से बारूदी सुरंग पर चढ़ गए थे। घायलों को हेलीकॉप्टर से उधमपुर के कमांड अस्पताल ले जाया गया है।
read more at Hindustan Times


