सूडान से 365 भारतीयों का एक और जत्था भारत पहुंचा, अब तक 1700 से अधिक स्वदेश लौटे
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया है कि 'ऑपरेशन कावेरी' के तहत सूडान से बचाए गए 365 भारतीयों का एक और जत्था भारत पहुंच गया है। आंकड़ों के अनुसार, स्वदेश लौटे भारतीयों की कुल संख्या अब 1,725 हो गई है। सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच झड़प में अब तक कम-से-कम 528 लोगों की मौत हो चुकी है।
read more at News18 हिंदी


