एमपी के दतिया में ट्रक ने स्कूटर को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की हुई मौत
दतिया (मध्य प्रदेश) में एक ट्रक ने सोमवार को स्कूटर को टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के 4-लोगों की मौत हो गई। बकौल पुलिस, हादसे के बाद चालक घटनास्थल से फरार हो गया था जिसे बाद में चिरुला टोल नाके पर पकड़ लिया। हादसे में दंपति सहित उनके 2-नाबालिग बच्चों की मौके पर मौत हो गई।
read more at दिप्रिंट


