Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लगातार चौथे दिन बढ़ीं पेट्रोल व डीज़ल की कीमतें, नए उच्चतम स्तर पर पहुंचीं

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Friday, 8 October 2021
देश में लगातार चौथे दिन दरों में वृद्धि के बाद कई हिस्सों में पेट्रोल व डीज़ल की कीमतें नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। दिल्ली में 30 पैसे बढ़कर पेट्रोल का दाम ₹103.54/लीटर जबकि डीज़ल का दाम 35 पैसे बढ़कर ₹92.12/लीटर हो गया है। मुंबई में पेट्रोल व डीज़ल की कीमत क्रमश: ₹109.54/लीटर और ₹99.22/लीटर हो गई है।