Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर में तीसरे व अंतिम चरण का मतदान हुआ शुरू, मैदान में हैं 415 प्रत्याशी

short by श्वेता यादव / on Tuesday, 1 October, 2024
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान मंगलवार सुबह शुरू हो गए। इस चरण में 40 विधानसभा क्षेत्रों में 5,060 मतदान केंद्रों पर 39.18 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं और 415 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। पहले चरण में 61.38% और दूसरे चरण में 57.31% मतदान हुआ था।