एमपी में अपने ही ऑफिस में घूस लेते पकड़े गए अपर कलेक्टर, सीएम ने किया सस्पेंड
मऊगंज (मध्य प्रदेश) में लोकायुक्त की टीम ने अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी को अपने ही ऑफिस में एक फरियादी से ₹5,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त निरीक्षक जियाउल हक के मुताबिक, ओहरी ने ज़मीन के बंटवारे के एक मामले को निपटाने के लिए रिश्वत मांगी थी। वहीं, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ओहरी को निलंबित कर दिया है।
read more at इंडिया टीवी


