झारखंड में बालू खनन के दौरान मिला 250 किलो वज़नी ज़िंदा मिसाइल बम, अमेरिका से है कनेक्शन
झारखंड के जमशेदपुर में शुक्रवार को सुवर्णरेखा नदी के किनारे बालू खनन के दौरान भारी भरकम ज़िंदा मिसाइल बम मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, करीब 250 किलोग्राम वज़नी इस बम पर मॉडल नंबर 'AN-M64' और 'मेड इन अमेरिका' लिखा हुआ है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह बम द्वितीय विश्व युद्ध के समय का हो सकता है।
read more at News18 हिंदी


