सरकारी राशन चाहिए तो पहले कंबल ओढ़कर आइए, जोधपुर में राशन विक्रेताओं ने क्यों रखी अजीब शर्त?
जोधपुर (राजस्थान) में सरकारी उचित मूल्य की दुकानों पर राशन लेने के लिए ग्राहकों को कंबल/तौलिया साथ लाने को कहा गया है। दरअसल, दुकानों पर फर्ज़ीवाड़ा रोकने के लिए आई स्कैन और थंब इंप्रेशन अनिवार्य है और धूप में आई स्कैन सही से नहीं हो पाता है। ग्राहक कंबल/तौलिया सिर पर डालकर अंधेरा करते हैं जिससे स्कैनिंग हो पाती है।
read more at News18 हिंदी


