Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

CBI के चार्जशीट दायर न कर पाने पर आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल को मिली ज़मानत

short by श्वेता यादव / on Friday, 13 December, 2024
पश्चिम बंगाल में सियालदह कोर्ट ने महिला ट्रेनी डॉक्टर के रेप व हत्या के मामले में ताला पुलिस स्टेशन के पूर्व प्रभारी अभिजीत मंडल और आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को ज़मानत दे दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीआई 90 दिनों की अवधि के भीतर इनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल नहीं कर सकी थी।