Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत करते समय बिजली सप्लाई ऑन होने के बाद बिहार में कर्मचारी की हुई मौत

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 21 July, 2022
नालंदा (बिहार) में खराब ट्रांसफॉर्मर को ठीक कर रहे एक बिजली कर्मचारी की कथित तौर पर किसी के द्वारा बिजली आपूर्ति चालू करने के बाद जलकर मौत हो गई। एक ग्रामीण के मुताबिक, कर्मचारी ने ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ने से पहले बिजली आपूर्ति को चेक किया था। बकौल ग्रामीण, "किसी ने जानबूझकर बिजली आपूर्ति चालू की थी। यह दुर्घटना नहीं...हत्या है।"