पटना की सिविल सर्जन पर लगा कोविड-19 वैक्सीन की 5 डोज़ लेने का आरोप; उन्होंने नकारा
पटना की सिविल सर्जन डॉ. विभा कुमारी सिंह पर आरोप है कि उन्होंने आधार कार्ड और पैन कार्ड से रजिस्ट्रेशन कर कोविड-19 वैक्सीन की 5 डोज़ लगवाई हैं। उन्होंने कहा, "मैंने प्रीकॉशनरी समेत 3 डोज़ लगवाई हैं...केवल आधार कार्ड से...रजिस्ट्रेशन कराया था...जांच होगी।" उनके मुताबिक, कोविन पोर्टल पर तकनीकी खराबी होगी या किसी ने उनका पैन कार्ड इस्तेमाल किया होगा।
read more at ABP न्यूज़


