यह घटना प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा कर रही: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी कांग्रेस
प्रयागराज के महाकुंभ में बुधवार को मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान में मची भगदड़ पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा है, "यह घटना बेहद दुःखद है।" यूपी कांग्रेस ने आगे लिखा है, "अव्यवस्थाओं के कारण घटित हुई यह घटना प्रशासनिक लापरवाही की ओर साफ-साफ इशारा कर रही है।"
read more at ABP न्यूज़


