अनुसूचित जाति की 2 महिलाओं को गुजरात में गरबा करने से रोका गया; 4 के खिलाफ केस दर्ज
वडोदरा (गुजरात) में नवरात्रि के उत्सव के दौरान एक पंडाल में अनुसूचित जाति की 2 महिलाओं को गरबा करने से रोकने के मामले में 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों ने महिलाओं पर जातिवादी टिप्पणी भी की थी। वहीं, गुजरात के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री प्रदीप परमार ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
read more at अमर उजाला


