पीएम मोदी ने शपथ ग्रहण समारोह में नीले रंग की जैकेट के साथ पहना चूड़ीदार पायज़ामा और कुर्ता
राष्ट्रपति भवन में रविवार को आयोजित हुए शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीले रंग की जैकेट के साथ चूड़ीदार पायज़ामा और सफेद रंग का कुर्ता पहना। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में सफेद रंग के कुर्ते के साथ स्लेटी रंग की जैकेट और 2014 के शपथ ग्रहण समारोह में क्रीम रंग की जैकेट पहनी थी।
read more at PTI


