Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शख्स ने दिल्ली में तिरंगे से साफ किया अपना स्कूटर, वीडियो सामने आने पर हुआ गिरफ्तार

short by shashank mishra / on Thursday, 8 September 2022
दिल्ली के भजनपुरा इलाके में स्कूटर साफ करने के लिए राष्ट्रीय ध्वज का इस्तेमाल करने के आरोप में 52-वर्षीय एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, स्थानीय लोगों द्वारा घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने के बाद यह मामला सामने आया था। वहीं, पुलिस ने इस्तेमाल हुआ तिरंगा और शख्स का स्कूटर ज़ब्त कर लिया है।