कांग्रेस ने भूपेश बघेल को रायबरेली और अशोक गहलोत को अमेठी का पर्यवेक्षक बनाया
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी सीट पर वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रायबरेली और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अमेठी का वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया है। गौरतलब है, रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।
read more at ABP न्यूज़


