खुद कर रहा हूं जांच: विकलांग बच्चे को इंडिगो के विमान में न चढ़ने दिए जाने को लेकर सिंधिया
रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान में एक विकलांग बच्चे को न चढ़ने दिए जाने के आरोपों पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि वह खुद मामले की जांच कर रहे हैं। बकौल सिंधिया, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, एक शख्स ने घटना का वीडियो शेयर कर इंडिगो पर यह आरोप लगाया था।
read more at Twitter


