कांग्रेस में शामिल हुए बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा के बेटे आशिर
झारखंड के हज़ारीबाग लोकसभा सीट से बीजेपी के वर्तमान सांसद जयंत सिन्हा के बेटे आशिर सिन्हा कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के हज़ारीबाग में कार्यक्रम के दौरान आशिर सिन्हा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। गौरतलब है, बीजेपी ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए जयंत सिन्हा की जगह मनीष जायसवाल को उम्मीदवार बनाया है।
read more at हिन्दुस्तान


