कभी रोमांटिक फिल्म करने का नहीं सोचा था, मुझे लव स्टोरीज़ बोरिंग लगती थीं: शाहरुख खान
अभिनेता शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्होंने कभी रोमांटिक या पारिवारिक फिल्म करने का नहीं सोचा था और लव स्टोरीज़ उन्हें बोरिंग लगती थीं। उन्होंने कहा, "फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद से ही ऐक्शन फिल्म करना मेरा सपना था।" बकौल शाहरुख, आगामी फिल्म 'पठान' का ऑफर मिलते ही उन्होंने तुरंत तैयारी शुरू कर दी थी।


