Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

संजय दत्त ने पिता की जयंती पर शेयर कीं उनकी अनदेखी तस्वीरें, कहा- आपकी कमी खलती है

short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 6 June, 2024
अभिनेता संजय दत्त ने अपने पिता सुनील दत्त की जयंती पर उनकी अनदेखी तस्वीरें X पर शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं पिताजी...आपकी कमी खलती है। आपने मुझे जो कुछ भी सिखाया मैं उन सभी चीज़ों का पालन करूंगा।" गौरतलब है कि सुनील का 2005 में हार्ट अटैक के कारण 75-वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।