स्क्विड गेम का दूसरा सीज़न आएगा, प्रशंसकों ने दूसरा विकल्प नहीं छोड़ा: निर्माता
कोरियन सीरीज़ स्क्विड गेम के निर्माता हंग थुंग-ह्यओ ने कहा है कि शो का दूसरा सीज़न आएगा। उन्होंने अमेरिका में शो की स्क्रीनिंग के दौरान कहा, "दूसरा सीज़न लाने के लिए इतना दबाव...इतना प्यार मिल रहा है....आपने हमारे लिए कोई और विकल्प नहीं छोड़ा है।" बकौल हांग, "मैं वादा करता हूं...जी-हन लौटेगा। वह दुनिया के लिए कुछ करेगा।"


