अमरनाथ यात्रा के पहले दिन 10,000 भक्तों ने किए दर्शन
अमरनाथ (जम्मू-कश्मीर) यात्रा के पहले दिन 10,000 भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं। वहीं, जम्मू से शनिवार सुबह चला 200 गाड़ियों का दूसरा जत्था पहलगाम और बालटाल पहुंच गया। अमरनाथ यात्रा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "केंद्र सरकार अमरनाथ गुफा मंदिर की सुरक्षित, सुगम और सुखद तीर्थयात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।"
read more at ABP न्यूज़


