यूपी में देवस्थल के गेट पर फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव, कल शाम से थी लापता
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) के बीकापुर इलाके में गुरुवार सुबह एक देवस्थल के गेट पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बकौल रिपोर्ट्स, लड़की बुधवार शाम से लापता थी।
read more at Public


