62 वर्षीय एंड्रयू ब्राउनली बने इंटरनैशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी
फॉकलैंड आइलैंड्स के एंड्रयू ब्राउनली 62-साल और 145-दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने कोस्टा रिका के खिलाफ टी20I मैच खेलकर यह रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड तुर्किये के उस्मान गोकर के नाम था जिन्होंने 2019 में 59-साल और 181-दिन की उम्र में रोमानिया के खिलाफ टी20I खेला था।
read more at ESPNcricinfo


