Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बैन के 2 साल बाद फेसबुक व इंस्टाग्राम पर डॉनल्ड ट्रंप का अकाउंट हुआ बहाल

short by रौनक राज / on Thursday, 26 January, 2023
फेसबुक व इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा ने बताया है कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का फेसबुक व इंस्टाग्राम अकाउंट बहाल कर दिया गया है। अमेरिकी संसद परिसर (कैपिटल हिल) में 6 जनवरी 2021 को हुए हमले के बाद ट्रंप का अकाउंट निलंबित किया गया था। ट्रंप के फेसबुक पर 3.4 करोड़ और इंस्टाग्राम पर 2.3 करोड़ फॉलोअर हैं।