बांग्लादेश के तंज़ीद हसन के हेलमेट की ग्रिल में फंसी गेंद, चोटिल होने से बाल-बाल बचे
टी20 विश्व कप 2024 में नीदरलैंड्स के खिलाफ गुरुवार को हुए मैच में बल्लेबाज़ी के दौरान एक गेंद बांग्लादेश के ओपनर तंज़ीद हसन के हेलमेट की ग्रिल में फंस गई और वह चोटिल होने से बाल-बाल बच गए। नीदरलैंड्स के गेंदबाज़ विवियन किंगमा ने पारी के तीसरे ओवर में तंज़ीद के शरीर की ओर शॉर्ट पिच गेंद डाली थी।
read more at ABP न्यूज़


