यूपी में जयमाला के दौरान दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाया, नाराज़ होकर दुल्हन ने नहीं की शादी
संभल (उत्तर प्रदेश) में बुधवार रात जयमाला के दौरान एक दूल्हे ने स्टेज पर दुल्हन को गोद में उठा लिया जिससे नाराज़ होकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच बैठक कर बातचीत की गई लेकिन बात नहीं बन सकी। बकौल रिपोर्ट्स, इसके बाद दूल्हा पक्ष के लोग बारात लेकर लौट गए।
read more at हिन्दुस्तान


