बिना काली धारियों वाला दुर्लभ ज़ेबरा तंज़ानिया में दिखा; वायरल हुई तस्वीर
तंज़ानिया के सेरेनगेटी नैशनल पार्क में एक दुर्लभ अल्बिनो ज़ेबरा देखा गया है। पार्क ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बिना काली और सफेद धारियों वाला ज़ेबरा का बच्चा दो अन्य ज़ेबरा के साथ एक मैदान पर घूमता हुआ दिख रहा है। वीडियो में उसकी गर्दन पर ग्रे रंग की हल्की धारियां नज़र आ रही हैं।


