Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में कल कहां-कहां हो सकती है बारिश?

short by अक्षत मित्तल / on Saturday, 14 October, 2023
मौसम विभाग (जयपुर) ने रविवार सुबह से सोमवार सुबह तक के लिए राजस्थान के जयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर, बीकानेर और जोधपुर संभागों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने बीकानेर, चुरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर और गंगानगर में बादलों के गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है।