यूपी के स्कूल में महिला प्रिंसिपल ने दलित शिक्षिका को बाल पकड़कर पीटा, वीडियो आया सामने
गाज़ियाबाद (यूपी) के एक स्कूल में महिला प्रिंसिपल ने कथित तौर पर बाल पकड़कर दलित शिक्षिका की पिटाई की जिसका वीडियो सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के हवाले से बताया कि वह कंप्यूटर की शिक्षिका है और अन्य विषयों की कक्षाएं लेने से इनकार करने पर प्रिंसिपल ने उसकी पिटाई की। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
read more at भाषा


