Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पालतू कुत्ते की मौत का बदला लेने के लिए तेलंगाना में 3 दोस्तों ने की 20 कुत्तों की हत्या

short by खुशी / on Wednesday, 20 March, 2024
तेलंगाना के महबूबनगर में 20 आवारा कुत्तों की गोली मारकर हत्या करने को लेकर 3 दोस्तों को गिरफ्तार किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपियों में से एक के पालतू कुत्ते की आवारा कुत्तों के हमले के बाद मौत हो गई थी जिसका बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिया गया। बकौल पुलिस, आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है।