अमृतसर में गैंगस्टर कमल बोरी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए डीसीपी, हुई शिकायत
अमृतसर (पंजाब) में गैंगस्टर कमल बोरी द्वारा आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) परमिंदर सिंह भंडाल शामिल हुए जिसकी तस्वीर सामने आई है। इसपर पंजाब से 'आप' विधायक कुंवर विजय प्रताप ने कहा, "डीसीपी का ऑफिस अपराधियों का अड्डा बन गया है।" उन्होंने कहा, "मैंने डीसीपी ऑफिस के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा है।"


