यूपी के गांव में 'रहस्यमयी बुखार' की चपेट में आए 500 लोग, महीनेभर में हुई 10 की मौत
मोदीनगर (उत्तर प्रदेश) के एक गांव में महीनेभर में 500 से अधिक लोग 'रहस्यमयी बुखार' की चपेट में आ चुके हैं। गांव की प्रधान पिंकी त्यागी ने बताया कि इस रहस्यमयी बुखार की वजह से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। माना जा रहा है कि पानी सड़ने व मच्छरों के प्रकोप से यह बीमारी फैली है।
read more at हिन्दुस्तान


