Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महिला वन रक्षक अभ्यर्थियों के लिए चेस्ट मेज़रमेंट टेस्ट अपमानजनक है: राजस्थान हाईकोर्ट

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Wednesday, 16 August, 2023
राजस्थान हाईकोर्ट ने प्रदेश में महिला वन रक्षक अभ्यर्थियों के चेस्ट मेज़रमेंट टेस्ट को 'अपमानजनक' और 'महिला की गरिमा का अपमान' बताया है। कोर्ट ने कहा, "छाती का आकार और उसका विस्तार...फिज़िकल फिटनेस और फेफड़ों की क्षमता के लिटमस टेस्ट का सूचक नहीं हो सकता।" कोर्ट ने वन विभाग को इस मानदंड/नियम पर दोबारा विचार करने को कहा है।