राजस्थान में 7,759 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, RSSB ने जारी किया नोटिफिकेशन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 7,759 पदों पर होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत लेवल-1 में 5,636 और लेवल-2 में 2,123 पदों पर भर्ती होगी जिसके लिए आरईईटी पात्रता परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर-6 दिसंबर तक चलेगी और परीक्षा 2026 में 17-21 जनवरी के बीच होगी।
read more at हिन्दुस्तान


