भारत को 1,000 मेगावाट बिजली निर्यात करेगा नेपाल: विदेश मंत्री जयशंकर
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत दौरे पर आईं नेपाल की विदेश मंत्री आरज़ू राणा देउबा के साथ दिल्ली में मुलाकात की है। जयशंकर ने 'X' पर लिखा, "नेपाल भारत को करीब 1000 मेगावाट बिजली निर्यात करेगा जो महत्वपूर्ण कदम है। हमारी 'पड़ोस प्रथम' नीति और लोगों के बीच विशिष्ट एवं सांस्कृतिक संपर्क हमारे संबंधों को आगे बढ़ाता है।"
read more at भाषा


