डिफेंस कंपनी का मुनाफा 63% बढ़ा, रेवेन्यू में भी तगड़ा उछाल; शेयरों में आई तेज़ी
डिफेंस और स्पेस सेक्टर की कंपनी पारस डिफेंस ऐंड स्पेस टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड का नेट प्रॉफिट सितंबर तिमाही में बढ़कर ₹31 करोड़ हो गया जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹19 करोड़ था। इस दौरान रेवेन्यू भी 42.5% बढ़कर ₹151 करोड़ रहा। नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में गुरुवार को कारोबार के दौरान करीब 3% तेज़ी देखने को मिली।
read more at Moneycontrol


