Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जापान में पर्यटक एक दिन के लिए बन सकते हैं छात्र, अनुभव कर सकते हैं स्कूली जीवन

short by रघुवर झा / on Monday, 9 December, 2024
जापान की एक कंपनी यहां की यात्रा करने वाले पर्यटकों के लिए छात्र बनने की एक अनोखी स्कीम लेकर आई है। इसके तहत जापानी विद्यालयों में दिलचस्पी रखने वाले पर्यटक पैसों के बदले एक दिन के लिए छात्र बनकर स्कूली जीवन का अनुभव कर सकते हैं। इस कार्यक्रम का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटकों को $200 (करीब ₹17,000) देने होंगे।