Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत में NTPC 30 गीगावॉट परमाणु ऊर्जा क्षमता विस्तार के लिए खर्च करेगी $62 बिलियन

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Thursday, 20 February, 2025
सरकारी बिजली कंपनी एनटीपीसी अगले 20 वर्षों में 30 गीगावॉट परमाणु ऊर्जा क्षमता तैयार करने की योजना बना रही है जिसके लिए वह $62 बिलियन खर्च करेगी। एनटीपीसी के अधिकारियों के अनुसार, यह कंपनी के शुरुआती लक्ष्य 10 गीगावॉट से 3 गुना अधिक है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इसके लिए देश में ज़मीन की भी तलाश कर रही है।
read more at Times Now Navbharat