राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके निर्देशक मंसोरे पर उनकी पत्नी ने कराया दहेज उत्पीड़न का केस
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कन्नड़ फिल्म निर्देशक मंजूनाथ एस उर्फ मंसोरे के खिलाफ उनकी पत्नी ने बेंगलुरु में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। पत्नी का आरोप है कि मंसोरे और उनकी मां ने उन्हें टॉर्चर किया और उनके परिवार से रुपए मांगे। पत्नी ने कहा कि मंसोरे के लिए उनके परिवार ने ₹10 लाख का कर्ज़ लिया।


