आलिया भट्ट ने शेयर कीं अपनी और रणबीर कपूर की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी और अभिनेता रणबीर कपूर की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, "प्यार से...भरा दिन जिसमें परिवार, हमारे...सबसे अच्छे दोस्त, ढेर सारे फ्रेंच फ्राइज़, लड़केवालों का सरप्राइज़ परफॉर्मेंस...मिस्टर कपूर का एक बड़ा सरप्राइज़ (मेरे पसंदीदा कलाकार ने मेरे पसंदीदा गानों पर परफॉर्म किया) था।" आलिया-रणबीर ने गुरुवार को शादी की थी।
read more at ABP न्यूज़


