Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कलकत्ता एचसी ने अधेड़ दंपति को दी आईवीएफ से माता-पिता बनने की इजाज़त, बेटे ने की थी खुदकुशी

short by खुशी / on Wednesday, 1 May 2024
कलकत्ता हाईकोर्ट ने हाल ही में एक अधेड़ दंपति को आईवीएफ के ज़रिए माता-पिता बनने की अनुमति दी है। हाईकोर्ट ने कहा कि वह इसे एक असाधारण मामला मानकर अनुमति दे रहा है। दरअसल, महिला की आयु 46 वर्ष और उसके पति की आयु 59 वर्ष है। दंपति के 19 वर्षीय बेटे ने अक्टूबर 2023 में खुदकुशी कर ली थी।