'मंकी मैन' के प्रीमियर में स्टैंडिंग ओवेशन मिलने पर रोने लगे देव पटेल
ऑस्टिन (अमेरिका) में आयोजित एसएक्सएसडब्ल्यू फिल्म ऐंड टीवी फेस्टिवल में ऐक्टर देव पटेल की बतौर निर्देशक डेब्यू फिल्म 'मंकी मैन' का प्रीमियर हुआ और इस दौरान उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन मिला। ऑनलाइन सामने आए एक वीडियो में फिल्म के क्रेडिट सीन के दौरान दर्शक ताली बजाते और देव रोते हुए दिख रहे हैं। फिल्म में देव मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
read more at Hindustan Times


