Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में ₹10 लाख की घूस के लेनदेन को लेकर एसीबी ने पीडब्ल्यूडी के 3 इंजीनियरों को पकड़ा

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 6 September, 2023
जयपुर (राजस्थान) में बुधवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्‍यूरो (एसीबी) ने ₹10 लाख की घूस के लेनदेन को लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के चीफ इंजीनियर सुबोध कुमार मलिक, एग्ज़ीक्यूटिव इंजीनियर जितेंद्र कुमार जैन और असिस्टेंट इंजीनियर अनंत कुमार गुप्ता को पकड़ा है। एसीबी के अनुसार, विभागीय नोटिस को फाइल करने के एवज़ में यह लेनदेन किया जा रहा था।