राजस्थान प्रीमियर लीग में कौन-कौनसी टीमें लेंगी हिस्सा?
राजस्थान में आईपीएल की तर्ज़ पर 19 अगस्त से शुरू हो रही राजस्थान प्रीमियर लीग (आरपीएल) में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। आरपीएल में जयपुर इंडियन, उदयपुर लेकसिटी वॉरियर्स, जांबाज़ कोटा चैलेंजर, जोधपुर सनराइज़र्स, शेखावाटी सोल्जर सीकर और भीलवाड़ा बुल्स टीमें हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट, राजस्थान रणजी ट्रॉफी और आईपीएल खेलने वाले कई खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे।
read more at ABP न्यूज़


