यूपी में मृत गुलदार को कंधे पर उठाकर लाता दिखा पूर्व टीवी कलाकार, वन विभाग ने की कार्रवाई
बिजनौर (उत्तर प्रदेश) में एक मृत गुलदार को कंधे पर उठाकर लाते जगतार सिंह नामक पूर्व टीवी कलाकार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बकौल रिपोर्ट्स, पेड़ से गिरकर गुलदार की मौत हो गई थी। वन विभाग के एसडीओ अंशुमान मित्तल ने बताया कि गुलदार का शव लाने वाले को नोटिस भेजकर जवाब-तलब किया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


