मेदांता अस्पताल के चेयरमैन के 'डीपफेक वीडियो' को लेकर गुरुग्राम पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
मेदांता अस्पताल (गुरुग्राम) के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट हरीश आसवानी ने अस्पताल के चेयरमैन डॉक्टर नरेश त्रेहान के 'डीपफेक वीडियो' को लेकर गुरुग्राम साइबर पुलिस में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। अधिकारियों ने बताया कि इस वीडियो में त्रेहान को एक टीवी शो में भाग लेते और मोटापा घटाने की दवा का विज्ञापन करते हुए दिखाया गया है।
read more at लेटेस्टली


