Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

किन राज्यों ने 22 जनवरी को घोषित किया है सार्वजनिक अवकाश?

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 16 January, 2024
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह को लेकर कई राज्यों में 22 जनवरी (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उत्तर प्रदेश, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हरियाणा ने अब तक सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। गौरतलब है, 22 जनवरी को दोपहर 12:20 बजे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी।