यूपी में संतान न होने पर पत्नी ने 25 वर्षीय शख्स को मारे ताने, परेशान होकर उसने की आत्महत्या
मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) में रविवार को पत्नी से झगड़े के बाद 25-वर्षीय अजय कुमार नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजन के अनुसार, शादी के 3 साल बाद भी अजय की संतान नहीं हुई थी जिसको लेकर उसकी पत्नी उसे ताने मारती थी। बकौल पुलिस, पत्नी से विवाद होने पर ससुरालवालों ने युवक को डांटा था।
read more at हिन्दुस्तान


