नाबालिग लड़की को आंख मारने, 'चल मेरे साथ' कहने वाले शख्स को मुंबई के कोर्ट ने ठहराया दोषी
मुंबई की एक अदालत ने 12-वर्षीय लड़की को आंख मारने और ₹100 का नोट दिखाकर 'चल मेरे साथ' कहने वाले शख्स को पॉक्सो ऐक्ट के तहत दोषी ठहाराया है। बकौल कोर्ट, आरोपी के कार्य यौन हमले की मंशा की ओर इशारा करते हैं। शख्स ने 2017 से जितना समय जेल में बिताया है, कोर्ट ने उसे ही सज़ा माना है।


